टॉप 10 इंस्टीट्यूट की सूची में एक बार फिर IIT मद्रास बना देश का नंबर 1 संस्थान, IISc बैंगलुरु को मिला दूसरा स्थान (br) https://ift.tt/3huyvf9
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने गुरुवार को नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) लिस्ट 2020 जारी करते हुए देश के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम बताए। उच्च शिक्षा संस्थानों की इस रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ओवर ऑल कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलुरूको दूसरा स्थान मिला है, जबकि IIT दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही इस साल के टॉप 10 इंस्टीट्यूट में आईआईटी समेत जेएनयू और बीएचयू भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल के टॉप 10 संस्थानों के बारे में…. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित IIT मद्रास की स्थापना 1959 में हुई थी। यह भारत सरकार के सहयोग से स्थापित तीसरा आईआईटी है। नेशनल रैंकिंग में नंबर 1 यह इंस्टीट्यूट ना सिर्फ एक बेहतरीन रिसर्च सेंटर है बल्कि शिक्षण और इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी के लिए भी देशभर में जाना जाता है। खास बात यह है कि IIT मद्रास के 620 एकड़ कैंपस का आधा हिस्सा सुरक्षित वन क्षेत्र है,जिसमें ढेरों हिरण, तितली की 40 प्रजातियां और 100 तरह की चिड़िया हैं। यह देश का सबसे पर्यावरण अनुकूल इ...